Advertisement

दो बाइकें टकराईं, विवाद के बाद पत्थर चले टीआई सहित चार घायल, तीन हिरासत में…

उज्जैन। महिदपुर रोड क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें टीआई सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने ७ आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया है।

Advertisement

दरअसल, शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे गोगापुर क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। इसे लेकर विवाद होने लगा। सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। हालांकि, कुछ देर बाद बंजारा समाज के लोग बाइक भिडं़त में दूसरे पक्ष के शिकारीखेड़ा के महिला-पुरुष को लेकर महिदपुर रोड थाने के पास पोरवाल धर्मशाला के बाहर इक_ा हो गए और हंगामा करने लगे।

स्थिति बिगड़ती देख टीआई रामसिंह भाबोर, एएसआई सुरेशचंद्र सोनगरा, प्रधान आरक्षक समरथलाल और आरक्षक मदन पग्गी सहित एक अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया तो वह हिंसक हो गई और पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें टीआई भाबोर के सिर और आंख के पास गंभीर चोट लगी और एएसआई सोनगरा, प्रधान आरक्षक समरथलाल और आरक्षक मदन पग्गी भी घायल हुए। फिलहाल टीआई महिदपुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती हैं।

Advertisement

सात के खिलाफ नामजद केस आरक्षक मदन की शिकायत पर पुलिस ने रतन बंजारा, भारत बंजारा, सरदार बंजारा, तूफान बंजारा, हाकम बंजारा, वकील बंजारा, गीताबाई बंजारा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बलवा और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। तीन को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें