Advertisement

नशे के साथ गैंग पर शिकंजा… 25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ फिर पकड़ाए नशे के सौदागर…

वाकणकर ब्रिज के पास पार्किंग पर लेकर खड़े थे, नीलगंगा पुलिस ने दबोचा, एक दिन के रिमांड पर

Advertisement

उज्जैन। पुलिस ने शहर में नशे के सौदागरों के साथ बदमाशों की गैंग पर भी शिकंजा शुरू कर दिया है। दो हमलों में पुलिस ने गुर्जर और बुंदेला गैंग के सदस्यों को दबोचा है। इसी के तहत नीलगंगा पुलिस ने वाकणकर ब्रिज की पार्किंग पर एमडी ड्रग्स लेकर खड़े दो तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से 25 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया गया। सोमवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।

दरअसल, नीलगंगा थाने के एसआई भूपेंद्र चौहान को मुखबिर ने सूचना दी थी कि चिमनगंज क्षेत्र के रहने वाले नमन उर्फ नवीन और चंद्रशेखर गुर्जर वाकणकर ब्रिज के पास पार्किंग पर एमडी ड्रग्स) लेकर खड़े हैं। इसके बाद एसआई चौहान और टीम बताए गई जगह पर पहुंची तो दो शख्स नजर आए जिन्होंने पुलिस को देख दौड़ लगाई लेकिन उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नमन उर्फ नवीन पिता हरनाम सिंह गुर्जर (30) और चंद्रशेखर पिता हरनाम सिंह गुर्जर (38) दोनों निवासी विश्व बैंक कॉलोनी, चिमनगंज बताए। तलाशी लेने पर नमन उर्फ नवीन के कब्जे के पास 12  ग्राम और चंद्रशेखर के पास से 13 ग्राम एमडी ड्रग्स मिला जिसे जब्त कर किया गया।

Advertisement

दोनों आरोपी भाई हैं…
पकड़े गए आरोपी आपस में भाई हैं। इनका पुराना रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। जानकारी मिली की है कि रोशन और रौनक गुर्जर गैंग से जुड़े हैं। पूछताछ करेंगे कि यह कहां से ड्रग्स लेकर आए थे।
– तरुण कुरील, टीआई, थाना नीलगंगा

इधर, कुख्यात बदमाश जीतू बुंदेला का भाई 28 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया

Advertisement

इधर, चिमनगंज पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर उंडासा रोड-गरोठ रोड पुलिया के नीचे से धर्मेंद्र उर्फ धम्मू पिता श्यामसिंह बुंदेला (51) निवासी जनता कॉलोनी, आगर रोड को गिरफ्तार किया। आरोपी कुख्यात जीतू बुंदेला का भाई और बुंदेला गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके पास से 28 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हुंडई आई-20 कार भी जब्त की है जिसकी कीमत लगभग 8.5 लाख रुपए है।

पूछताछ में कई खुलासे : पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे एमडी ड्रग्स की सप्लाय काला बुंदेला ने की थी जो वर्तमान में इंदौर के देवास नाका क्षेत्र में रहता है। उक्त मादक पदार्थ गैंग के फरार सदस्य निखिलेश मीणा को देने के लिए लगाया था जो पिछले दिनों ढांचा भवन में हुए अग्निकांड मामले में फरार है। आरोपी ने यह भी बताया कि छंगू उर्फ यशवेंद्र बुंदेला (गैंग का फरार मुखिया) एवं उसके साथी अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क से जुड़े हैं। इसके अलावा यह भी पता चला कि काला बुंदेला द्वारा आईपीएल के दौरान गोवा में किराए के होटल से क्रिकेट का सट्टा चलाता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें