Advertisement

न्यूड Photoshoot ने बढ़ाई Ranveer Singh की मुश्किलें

Ranveer सिंह खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है .एक मैग्जीन के लिए किए गए फोटोशूट को लेकर एक सामाजिक कार्यकर्ता ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में एक दिन पहले मामला दर्ज करवाया था.

 

Advertisement

रणवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील या कामुक सामग्री दिखाने या बेचने), 293 (अश्लील वस्तु को बेचना और वितरण करना) और 509 (महिला का अपमान करने का इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. इसके अलावा उनपर आईटी एक्टर की कई धाराओं के तहत मामला दर्द किया है.

Ranveer Singh के खिलाफ यह शिकायत एक गैर-सरकारी संस्था ने दर्ज सोमवार को दर्ज करवाई थी. इस संस्था का नाम श्याम मंगाराम फाउंडेशन है. संस्था के प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता ने मुंबई के चेम्बूर पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement

रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज करवाई गई इस शिकायत में लिखा था, “हम पिछले 6 सालों से बच्चों और विधवाओं के अच्छे भविष्य पर काम कर रहे हैं.

पिछले हफ्ते हमने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की कई न्यूड तस्वीरें वायरल होते देखीं. ये तस्वीरें जिस तरह से खींची गई हैं, उन्हें देखकर कोई भी महिला या पुरुष शर्मसार हो जाएगा.”रणवीर सिंह ने ये फोटोशूट पेपर मैगजीन के लिए करवाया था.

Advertisement

इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही लोग रणवीर और उनके फोटोशूट की चर्चा कर रहे हैं.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें