Advertisement

पश्चिम बंगाल में सेकंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग जारी

साउथ 24 परगना में भाजपा कैंडिडेट की कार में तोडफ़ोड़

 

Advertisement

हावड़ा में ईवीएम खराब होने पर हंगामा 2 हिरासत में

टीएमसी-आईएसएफ कार्यकर्ताओं में मारपीट

Advertisement

कोलकाता। देश के सबसे चर्चित पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक 39.97 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। कई विधानसभा क्षेत्रों में हिंसक घटनाएं भी हुई हैं।
साउथ 24 परगना जिले में भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार ने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उनके

सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की गई। नादिया के छपरा में भाजपा एजेंट ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लाठी-रॉड से हमले का आरोप लगाया। वहीं हावड़ा के बाली में ईवीएम में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया। सीआरपीएफ ने दो लोगों को हिरासत में लिया। हुगली जिले के खानकुल में बूथ पर नकली पोलिंग एजेंट बैठाने को लेकर टीएमसी और आईएसएफ समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने दूसरे चरण की 142 में से 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93 प्रतिशत मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट ४ मई को आएगा।

Advertisement

डायमंड हार्बर में नकली वोट डालने की कोशिश करते शख्स को पकड़ा

डायमंड हार्बर के रायनगर में एक पोलिंग बूथ पर वोटरों ने एक युवक को बूथ कैप्चरिंग और नकली वोट डालने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी की पहचान महेशतला के शेख अली हुसैन के तौर पर हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा ने चुनाव आयोग में एक लिखित शिकायत दी है।

वोटर्स को धमकाने का आरोप

नॉर्थ 24 परगना जिले में कुछ वोटर ने सीएम ममता बनर्जी पर धमकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान माहौल डराने वाला बनाया जा रहा है। एक वोटर ने कहा कि ममता बनर्जी को लग रहा है कि वह चुनाव हार रही हैं, इसलिए वह अपने साथ लोगों को लेकर आईं। आरोप है कि उनकी गाड़ी से एक व्यक्ति उतरा और लोगों को धमकी दी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें