एसआईआर हुए राज्यों में फॉर्म-6 से घोषणा पत्र हटा

पूछा था- क्या 2003 में माता-पिता वोटर थे
नई दिल्ली,एजेंसी। चुनाव आयोग ने एसआईआर पूरा हो चुके राज्यों में ऑनलाइन फॉर्म 6 से अतिरिक्त घोषणा हटा दी है। यानी एसआईआर पूरा होने के बाद फॉर्म 6 में एसाआईआर से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी नहीं मांगी जाएगी।
हालांकि जिन राज्यों में एसआईआर जारी है, वहां फॉर्म 6 में यह घोषणा अब भी दिख रही है। यह बदलाव मंगलवार देर रात श्वष्टढ्ढहृश्वञ्ज पोर्टल पर किया गया। फॉर्म 6 का इस्तेमाल वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए होता है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दो चुनाव आयुक्तों विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू ने इस पर आपत्ति जताई थी।
घोषणा पत्र जोडऩे का कारण एसआईआर में पुरानी वोटर लिस्ट से नए और मौजूदा मतदाताओं की जानकारी मिलाई जाती है। नए मतदाताओं से उनके या परिवार के सदस्यों के नाम पिछली एसआईआर की लिस्ट में होने की जानकारी मांगी गई। शुरुआत में इसके लिए अलग घोषणा पत्र था। बाद में यही जानकारी ऑनलाइन फार्म 6 में जोड़ दी गई, लेकिन डाउनलोड होने वाले फॉर्म 6 में यह हिस्सा नहीं था।









