Advertisement

पहली बार अरब सागर के मानसून ने पूरे जिले को भिगो दिया

जिले में बारिश का आंकड़ा 98 मिमी पर पहुंचा, सबसे ज्यादा बारिश तराना और सबसे कम उज्जैन शहर में

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सीजन में पहली बार अरब सागर के मानसून ने शनिवार को पूरे जिले को भिगो दिया। कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई। सबसे ज्यादा ६२ मिमी बारिश तराना तहसील में तो सबसे कम ७ मिमी उज्जैन तहसील में हुई। इसी के साथ जिले में बारिश का आंकड़ा ९८.५ मिमी पर पहुंच गया है। यह पिछले साल की तुलना में १९ मिमी कम है। पिछले साल आज दिनांक तक ११७.५ मिमी बारिश हुई थी।

दरअसल, उज्जैन में अरबसागर से आए मानसून से बारिश होती है। इस बार यह ९ दिन की देरी से आया है। कमजोर गति के कारण अभी यह ठीक तरीके से नहीं बरस रहा है। हालांकि शनिवार को मानसून का असर पूरे जिले पर दिखाई दिया और सभी ९ तहसीलों में पानी गिरा। शनिवार को तराना में ६२, नागदा में २८, घट्टिया में २३, बडऩगर में २२, महिदपुर में १९, झारड़ा में १२, घट्यिा और माकडौन में ८-८ और उज्जैन तहसील में ७ मिलीमीटर बारिश हुई। सभी तहसीलों को मिलाकर जिले में अब तक ९८.५ मिमी बारिश हुई है, जो पिछले साल की तुलना में १९ मिलीमीटर कम है। पिछले साल आज तक जिले में ११७.५ मिमी बारिश हुई थी।

Advertisement

ट्रफ लाइन और पांच सिस्टम पर अच्छी बारिश नहीं: मालवा में अरब सागर का मानसून सिस्टम सक्रिय है। मानसून को एक्टिव करने वाले सिस्टम भी सक्रिय हैं, ट्रफ लाइन भी एमपी से गुजर रही है। बावजूद बारिश उम्मीद मुताबिक नहीं हो रही है।

उज्जैन शहर में अब तक बारिश 177 मिमी

Advertisement

20 जून को सबसे ज्यादा 59 मिमी पानी गिरा।

21 जून को 25.6 मिमी बारिश हुई।

22  जून को 9  मिमी बारिश हुई।

24 जून को 23 मिमी बारिश हुई।

26 जून को 39 मिमी बारिश हुई।

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें