Advertisement

पुलिस की गिरफ्त में ‘नाना’, पांच हजार का इनाम था

लंबे समय से थी चिमनगंज मंडी पुलिस को तलाश, एसपी ने रखा था इनाम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाने में दर्ज प्रकरण में फरार ५ हजार रुपए के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था जिसकी पुलिस को तलाश थी। पुलिस कप्तान ने उस पर इनाम भी घोषित किया था। दरअसल, एएसपी शहर आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में फरार और इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के तहत चिमनगंज मंडी थाने में दर्ज अलग-अलग प्रकरणों में आरोपी कपिल उर्फ नाना पिता किशोर मालवीय (24 ) निवासी यादवनगर, आगर रोड हालमुकाम ग्राम अलवासा, थाना बाणगंगा (इंदौर) लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने ५ हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही थी, इसी बीच विश्वसनीय मुखबिर से मिली जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी कपिल के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर उसे धरदबोचा।

Advertisement

Related Articles

Write a review