पुलिस ने 7 पेटी देशी प्लेन शराब के साथ 3 को पकड़ा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नागदा की बिरलाग्राम थाना पुलिस ने 7 पेटी अवैध देशी प्लेन शराब के साथ 3 तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र खाचरोद रोड उमरनी रेलवे फाटक के पास में दो व्यक्ति बाइक लेकर खड़े हैं। जिसके दोनों ओर झोले टंगे हैं।

इसके बाद घेराबंदी कर बलराम पिता शांतिलाल निवासी ग्राम नावटिया, धर्मेंद्र पिता सज्जन सिंह निवासी ग्राम उमरना को पकड़ा। इनके कब्जे से 35 हजार रुपए की 7 पेटी देशी प्लेन शराब और बाइक जब्त की गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों को उक्त शराब पूर्व में शराब ठेके पर काम करने वाले महेंद्र सिंह पिता कालू सिंह निवासी ग्राम बेडावनिया ने दी थी। जिस पर महेंद्र सिंह को भी पकड़ा गया। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
कार में शराब ले जाते पकड़ाए, जेल भेजा
उज्जैन। कार में शराब ले जा रहे नशे को दो सौदागरों को वाहन चैकिंग के दौरान बडऩगर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्त में लिया। टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि रूनिजा ब्रिज के पास वाहन चैंकिंग की जा रही थी तभी रूनिजा रोड की ओर से बिना नंबर की कार आ रही थी जिसे रोका गया।
उसमें दो लोग सवार थे। पूछने पर उन्होंने अपना नाम दिलीप पिता पीरुलाल परमार (22) साल निवासी ब्राह्मण बड़ौदा, थाना इंगोरिया और उसका भाई लखन पिता पीरुलाल परमार (40) निवासी सदर का होना बताया। दकार की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के पीछे प्लास्टिक की कैन मिली जिसमें हाथ भट्टी की बनी 20 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत २ हजार रुपए) और पांच लाख कीमत की स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आदतन बदमाश है। आरोपी दिलीप परमार के खिलाफ पांच और लखन के खिलाफ दो प्रकरण पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।









