Advertisement

पुस्तक गीता-भारती का सीएम डॉ. यादव ने किया लोकार्पण

उज्जैन। वरिष्ठ पत्रकार पं. मुस्तफ़ा आरिफ की भगवद गीता से प्रेरित पुस्तक गीता-भारती का लोकार्पण पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया है। आरिफ ने इस पुस्तक में भगवद गीता के 700 श्लोकों का 786 हिंदी मुक्तकों में सुगम और काव्यात्मक रूपांतरण किया है।

Advertisement

उन्होंने बताया इन संपूर्ण 786 मुक्तकों को संगीत निर्देशक विवेक प्रकाश के निर्देशन में 131 एपिसोड में तैयार किया जा रहा है, जिन्हें गायक अनूप जलोटा अपने स्वर दे रहे हैं। भाजपा सह-मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या ने बताया सीएम डॉ. यादव ने इसे श्रीमद्भगवद गीता के ज्ञान को सरल भाषा में जन-जन तक पहुंचाने का एक पवित्र अनुष्ठान बताया। उन्होंने पुस्तक के प्रचार-प्रसार में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें