Advertisement

फिर पकड़ाया गांजा, इस बार 9 किलो

उज्जैन। शहर में गांजे की तस्करी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पुलिस ने कानीपुरा रोड पर चैकिंग के दौरान 9 किलो गांजा जब्त किया। दो तस्करों को भी पकड़ा गया है। दरअसल पुलिस कानीपुरा प्रतीक्षालय के पास चैकिंग कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 39 एमई 4036 पर सवार दो युवक बाइक पलटाकर भागने लगे।

Advertisement

पीछा कर इन्हें दबोचा गया तो सफेद प्लास्टिक की थैली मिली। इसमें गांजा था। वजन करने पर इसकी मात्रा 9.142 ग्राम निकली। बाइक चलाने वाला आरोपी दुर्गा कॉलोनी का रहने वाला सिंकदर पिता शेरू खान और पीछे बैठनेवाला आगर-मालवा का रहने वाला सद्दाम पिता जुम्मा खान है। दोनों किसी को सप्लाई देने जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्जA किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें