Popup Image
Advertisement

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रचार वाली 7 में से 6 सीट जीती

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी बड़ा हाथ है। उन्हें सात सीट की जिम्मेदारी दी गई थी, इनमें से छह भाजपा ने जीत ली है। इस तरह उनका स्ट्राइक रेट 90 प्रतिशत रहा है।

Advertisement

डॉ. यादव को बांकुरा जिले की पांच और कोलकाता की दो सीट (खडग़ापर सदर और कमारठी) की जिम्मेदारी मिली थी। बांकुरा की चार और कोलकाता की दोनों सीट भाजपा ने जीत ली है। हालांकि इस बार भाजपा ने उज्जैन से ज्यादा कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में
नहीं लगाए थे।

आसाम की चमारिया सीट पर कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने दिलाई

Advertisement

इ धर आसाम की चमारिया सीट पर कांग्रेस नेत्री नूरी खान के पति रकीबउद्दीन अहमद ने बढ़ी जीत हासिल की है। वह 78,696 मतों से जीते हैं। नूरी पिछले तीन महीनों से चमारिया विधानसभा में जुटी हुई थीं। उन्होंने रोड शो किए, रैली की और महिलाओं की मीटिंग की। रकीबउद्दीन असम में नेता प्रतिपक्ष बन सकते हैं। उन्होंने चौथी बार जीत हासिल की है। नूरी खान के समर्थक आरिफ अली ने बताया कि रकीबउद्दीन साहब ने पहले राउंड से बढ़त ली और आखिर राउंड तक इसे कायम रखा। उन्हें 1 लाख 49 हजार 720 वोट मिले। इस सीट पर असम गण परिषद के उम्मीदवार नूरूल इस्लाम तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें सिर्फ 9570 वोट मिले।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें