Popup Image
Advertisement

मध्यप्रदेश में Sunday लॉकडाउन खत्म,खुलेंगे बाजार, आदेश जारी

मध्यप्रदेश में अब रविवार का लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया है। लोग दुकानें खोल सकेंगे और सामान्य आवाजाही हो सकेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा शनिवार सोशल मीडिया पर की। शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है। प्रदेश में 35 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। हमारी पॉज़िटिविटी दर घटकर 0.06% रह गई है। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक्टिव केस घटकर एक हजार के नीचे पहुंच गए हैं।

Advertisement

ऐसी स्थिति में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। पूरे प्रदेश में रोजाना का रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्व की तरह जारी रहेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब कल रविवार को भी बाजार खुलेंगे।

Advertisement

साथ ही रविवार को दुकानें कोविड प्रोटोकॉल और कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ खोली जा सकेंगी। तीसरी लहर के लिए अस्पतालों में व्यवस्था बनाने का कार्य निरंतर जारी है। वैक्सीनेशन में आज मध्यप्रदेश ने फिर रिकॉर्ड बनाया है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना नियंत्रण में है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए निश्चिन्त न रहे, मास्क लगाएं और कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन जरूर करें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा शनिवार सोशल मीडिया पर की।

Advertisement

 

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें