Popup Image
Advertisement

नवरात्रि में लाड़ली बहनों को मिलेगी 41वीं किस्त, 1.25 करोड़ के खातों में आएंगे 1500 रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उमरिया के गुरुवाही से सिंगल क्लिक के जरिए करेंगे राशि अंतरित, 144 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमि पूजन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। नवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त की सौगात देंगे। बुधवार को उमरिया जिले के गुरुवाही में आयोजित सम्मेलन में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1 करोड़ 25 लाख पात्र महिलाओं के खातों में 1500 रुपए प्रतिमाह के मान से राशि अंतरित की जाएगी। इसके साथ ही पात्र लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस रिफिल उपलब्ध कराने के लिए अनुदान राशि भी जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना और परिवार के निर्णयों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह राशि आधार से जुड़े डीबीटी सक्रिय बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाती है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली पात्र पंजीकृत महिलाओं को योजना के प्रावधानों के अनुसार प्रतिमाह 900 रुपए की सहायता दी जाती है।

Advertisement

अब तक 40 किस्तों का हो चुका है भुगतान-योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। सितंबर 2026 तक लाभार्थी महिलाओं को 40 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। अब 14 अक्टूबर को 41वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके अलावा अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में महिलाओं को चार बार 250-250 रुपए की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

136 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवाही में आयोजित सम्मेलन के दौरान 144 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे। इनमें 68 कार्यों का लोकार्पण और 68 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 18 कार्यों का लोकार्पण और 46 कार्यों का भूमि-पूजन किया जाएगा। वहीं, मानपुर विधानसभा क्षेत्र में 50 कार्यों का लोकार्पण और 22 कार्यों का भूमि-पूजन होगा। इन कार्यों से क्षेत्र में विकास गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें