Advertisement

यह कैसा भेदभाव.. गैरों पर कार्रवाई, ‘अपनों’ पर रहम

नानाखेड़ा में आधे लोगों पर कार्रवाई से दुकानदार नाराज, नगर निगम पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का लगाया आरोप

Advertisement

उज्जैन। नानाखेड़ा… शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक। यहां कॉसमॉस मॉल के सामने पिछले दिनों नगर निगम ने नालियों पर दुकानदारों द्वारा किया अतिक्रमण हटाते हुए सफाई की थी जिससे अधिकांश दुकानों को नुकसान पहुंचा था। खास बात यह है कि निगम टीम ने कुछ ही दुकानों पर ही कार्रवाई कर सफाई की और शेष को ऐसे ही छोड़ दिया गया जिससे दुकानदार नाराज हैं। जिन दुकानों पर कार्रवाई हुई उनका आरोप है कि नगर निगम ने भेदभावपूर्ण कार्रवाई की है।

Advertisement

दरअसल, नानाखेड़ा स्थित कॉसमॉस मॉल के सामने खाने-पीने एवं अन्य चीजों की कई दुकानें हैं। यहां क्षेत्र शाम होते ही कस्टमर्स की चहलकदमी से गुलजार हो जाता है। पिछले दिनों नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग अमले ने नालियों के ऊपर दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण को हटाते हुए सफाई की थी एवं संबंधित दुकानदारों से जुर्माना वसूला था।

कार्रवाई की खास बात यह रही कि कुछ दुकानों से अतिक्रमण हटाने के बाद शेष दुकानों पर बिना कार्रवाई किए ही टीम लौट गई। इससे दुकानदारों में गुस्सा है और उन्होंने नगर निगम पर कार्रवाई में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। दुकानदारों एवं रहवासियों का कहना है कि यहां कई दुकानें ऐसी हैं जिन्होंने सड़क तक अतिक्रमण कर रखा है, शेड लगाए हैं, वाहन खड़े होते हैं लेकिन टीम ने उन दुकानों पर कार्रवाई नहीं की है। हमारी दुकानों में कार्रवाई के नाम पर तोडफ़ोड़ की। निगम को समान रूप से कार्रवाई करना थी।

Advertisement

अन्य जगह कार्रवाई क्यों नहीं
दरअसल, नानाखेड़ा में कॉसमॉस मॉल के सामने दुकानें ही दुकानें हैं। इसके अलावा होटल, बैंक एवं घर भी हैं। यहां भी लोगों ने पक्के निर्माण कर नालियों के ऊपर अतिक्रमण किया हुआ है जिससे नालियों की सफाई नहीं होती लेकिन टीम ने इन पर कार्रवाई नहीं की।

तोडफ़ोड़ की कहानी, दुकानदारों की जुबानी
नगर निगम की टीम अचानक आई। पहले से कोई सूचना दी गई और तोडफ़ोड़ करना शुरू कर दिया। जहां पर मेन सफाई का काम था वह ऐसे ही पड़ा है। अभी भी नालियों में कचरा भरा पड़ा है। केवल आश्वासन दिया है कि टीम आएगी और फिर कार्रवाई करेगी लेकि अब तक तो कोई नहीं आया।
-नारायण कुकड़े, संचालक, महाकाल ऑटो पाट्र्स

नगर निगम ने जो काम किया है, वह अधूरा है, अभी भी नालियां चौक हैं। कई सालों से यहां सफाई नहीं हुई है। ऐसे में अचानक आकर तोडफ़ोड़ करना, शेड हटाना सही नहीं। समान रूप से कार्रवाई होना चाहिए और जो काम अधूरा छोड़ा गया है, उसे पूरा किया जाना चाहिए।
-रामचंद्र कश्यप, रहवासी

पिछले दिनों नगर निगम की टीम नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाने आई थी लेकिन जहां मेन समस्या है, जहां मेन नाली चौक है, सबकुछ किराना स्टोर पर वहां किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। ना ही वहां से अतिक्रमण हटाया गया। शेष दुकानों के शेड हटा दिए गए। एक समान कार्रवाई होना चाहिए।
राजेश कुमार, संचालक, विनायक मोबाइल

हमारी दुकान पर नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटाया है। आगे कार्रवाई नहीं होने से नाली का गंदा पानी क्रॉस होकर रिटर्न आ रहा है। ऐसे में परेशानी बढ़ रही है।
-अविनाश कौरव, दूध डेयरी कर्मचारी

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें