Advertisement

युवक का शव मिला

रतलाम। रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र स्थित डाबर गांव में 35 वर्षीय युवक का शव पहाड़ी इलाके में औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं और पास ही उसकी बाइक भी मिली है। वर्तमान में पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मृतक की पहचान डाबर गांव निवासी तेजा (35) पिता नाकू डोडियार के रूप में हुई है। उसका शव गांव के ही पहाड़ी और पथरीले इलाके में पड़ा मिला। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के चेहरे और कान के पास से काफी खून बहा हुआ था और शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। चेहरे की स्थिति को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी ने उस पर जानलेवा हमला किया है।

Advertisement

स्नस्रु टीम ने की जांच, 12 बजे मेडिकल कॉलेज भेजा शव
घटना की सूचना मिलते ही बाजना थाना प्रभारी मनीष डाबर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र को सर्च किया। इसके बाद एफएसएल (स्नस्रु) अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल भी मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाए। दोपहर 12 बजे घटनास्थल की पूरी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त की।

घर से कब निकला था मृतक, पुलिस कर रही पड़ताल
पुलिस अब परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक घर से कब निकला था और आखिरी बार किसके साथ देखा गया था। मामले को लेकर बाजना थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया, “संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला है। सारे तथ्यों को ध्यान में रख जांच की जा रही है। मर्ग कायम किया है।”

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें