Popup Image
Advertisement

कपास-मक्का की आड़ में गांजे की खेती, खेत से 880 पौधे जब्त

पुलिस ने खेत में दबिश देकर की कार्रवाई, जब्त पौधों की कीमत करीब 28.65 लाख रुपए बताई गई

Advertisement

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिवगढ़ थाना पुलिस ने एक खेत से गांजे के 880 हरे पौधे जब्त किए हैं। आरोपी ने कपास और मक्का की फसल के बीच अलग-अलग स्थानों पर गांजे के पौधे उगा रखे थे। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुंजा निवासी वीरू पिता शंभु पारगी अपने खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी लिलियन मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की घेराबंदी की और दबिश दी।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

Advertisement

कार्रवाई के दौरान खेत में एक व्यक्ति काम करता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान वीरू पारगी (52), निवासी ग्राम गुंजा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे वाले खेत की तलाशी ली।

कपास और मक्का के बीच मिले 880 पौधे

तलाशी के दौरान खेत में कपास और मक्का की फसल के बीच अलग-अलग स्थानों पर गांजे के हरे पौधे मिले। पुलिस ने पौधों की पहचान और गिनती कर कुल 880 पौधे जब्त किए। पुलिस के अनुसार, जब्त पौधों की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख 65 हजार रुपए बताई गई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी वीरू पारगी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध खेती कब से की जा रही थी और इसके पीछे अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें