राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े 7 नवंबर को उज्जैन में!

By AV NEWS

हाल के वर्षों में पहला चुनाव जिसमें प्रचार के लिए गांधी परिवार का कोई सदस्य नहीं

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने महाजनसंपर्क अभियान को जारी कर दिया है। इसमें पार्टी के बड़े नेताओं की रैली-सभा होगी। चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े 7  नवंबर को उज्जैन में आएंगे। हाल के वर्षों में पहला चुनाव जिसमें कांग्रेस के लिए प्रचार-सभा के लिए गांधी परिवार का कोई सदस्य नहीं आ रहा है।

प्रदेश के लिए कांग्रेस द्वारा तय चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रैली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी की 22 रैली-सभा होगी। कमलनाथ 70 , दिग्विजय सिंह 60 और रणदीप सिंह सुरजेवाला 30 रैली-सभा करेंगे।

इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव, सुरेश पचौरी, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, अजय सिंह राहुल, कांतिलाल भूरिया,उमंग सिंगार, ओंकार मारकम, विजयलक्ष्मी साधो, सज्जन वर्मा भी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क और रैली करेंगे।

कांग्रेस के महाजनसंपर्क अभियान में वचनपत्र और संदेश को हर मतदाता तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इधर उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया के अनुसार प्रदेश संगठन में प्रचार का कार्यक्रम निर्धारित किया है। अभी इसकी प्लानिंग स्थानीय संगठन को नहीं मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सभा होगी या रोड शो अभी तय नहीं है।

विभिन्न विधानसभाओं में कांग्रेस नेतृत्व का दौरा कार्यक्रम

5 नवंबर महासचिव प्रियंका गांधी कुक्षी और इंदौर-5,7 नवम्बर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खडग़े उज्जैन और ग्वालियर पूर्व, 8 नवम्बर महासचिव प्रियंका गांधी सांवेर और खातेगांव,9 नवम्बर महासचिव प्रियंका गांधी रीवा, 9 नवंबर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नई सराय, अशोक नगर चंदेरी, जबलपुर ईस्ट, जबलपुर वेस्ट में पदयात्रा,10 नवंबर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सतना 13 नवंबर, राहुल गांधी टिमरनी, उदयपुरा और इक़बाल नगर, भोपाल पदयात्रा,14 नवंबर, राहुल गांधी वदिशा, राजनगर, खजुराहो,15 नवम्बर महासचिव प्रियंका गांधी दतिया,15 नवम्बर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े आमला (बैतूल)।

Share This Article