Popup Image
Advertisement

CCTV में कैद हुआ स्ट्रीट डॉग को कुचलने का मामला, थाने पहुंचे लोग

जबलपुर। शहर के जेडी कॉलोनी में स्ट्रीट डॉग को कार से कुचलने का मामला सामने आया है। घटना मुस्काना प्लाजा के पास की बताई जा रही है। आरोप है कि कार एक नाबालिग चला रहा था, जिसकी टक्कर से कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और डॉग लवर्स ने विजय नगर थाने पहुंचकर शिकायत की और कार मालिक व उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

15 अक्टूबर की रात हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, घटना 15 अक्टूबर की रात करीब 10 बजकर 13 मिनट की है। जेडी कॉलोनी निवासी भरत सोनी का नाबालिग बेटा कार लेकर अपार्टमेंट के गेट से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक स्ट्रीट डॉग कार की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि हादसे में कुत्ते के चारों पैर टूट गए और उसे गंभीर चोटें आईं।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने घायल कुत्ते की मदद की

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर घायल कुत्ते की मदद की। बाद में मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर कॉलोनी के लोगों ने पुलिस से शिकायत की और फुटेज भी सौंपे। स्थानीय लोगों और डॉग लवर्स ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

गाली-गलौज और धमकी देने के भी आरोप

इस मामले में गाली-गलौज, धमकी देने और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने कार मालिक और उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें