इस बार लालपुल के पास से पकड़ाई एमडी

उज्जैन। शहर में मादक पदार्थ तस्करों के पकड़ाने का सिलसिला जारी है। एक बार फिर एमडी पकड़ी गई है। इस बार लालपुल के पास से। दरअसल, महाकाल पुलिस लालपुर एरिया में बीती रात जांच कर रही थी।
Advertisement
इस दौरान एक युवक ने पुलिस को देखकर दौड़ लगा दी। घेराबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी ली तो उससे 19 ग्राम एमडी मिली। आरोपी की पहचान अजान खान उर्फ अजहान खान पिता शादाब खान के रूप में हुई। 19 साल का अजान पीलू की मस्जिद के पीछे का रहने वाला है। जब्त एमडी की कीमत 1.90 लाख रुपए आंकी है।
Advertisement









