Advertisement

लिफ्ट का काम देखने गए थे, डॉक्टर नदारद मिले

जिला पंचायत सीईओ के आकस्मिक निरीक्षण से चरक अस्पताल में हड़कंप

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कुमट गुरुवार सुबह अचानक चरक अस्पताल पहुंचे। वे गए तो लिफ्ट मरम्मत का काम देखने लेकिन वहां उनका सामना और भी समस्याओं से हो गया। डॉक्टर भी अस्पताल पर मौजूद नहीं थे। उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं।

सीईओ सुबह करीब 8 बजे बाद चरक अस्पताल पहुंचे थे। लंबे समय से यहां की लिफ्ट बंद होने की शिकायत के कारण वे लिफ्ट देखने पहुंचे थे। उन्होंने लिफ्ट मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश भी दिया है। उसी वक्त वहां मेडिकल बनवाने के लिए काफी संख्या में स्टूडेंट भी घूम रहे थे। भीड़ अधिक देख उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को व्यवस्थित रूप से कतारबद्ध किया। डेंटल और मनोचिकित्सा विभाग में कुछ डॉक्टर भी गायब मिले। इसी बीच सीईओ के आने की खबर सुनकर अस्पताल में हड़कंप मच गया।

Advertisement

आरएमओ चिन्मय चिंचोलिकर, डॉ. निधि जैन, अस्पताल प्रबंधक हिमानी चौहान भी तुरंत अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य और सीवर वर्क का भी निरीक्षण किया। सीईओ कुमट ने बताया कि उन्होंने अनुपस्थित डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। लिफ्ट मरम्मत का काम एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। सीवर लाइन का काम भी तेजी से चल रहा है जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

शिप्रा परिक्रमा की तैयारी देखने निकले कलेक्टर
उज्जैन। गंगा दशहरा (25 मई) से शुरू हो रही शिप्रा परिक्रमा की तैयारी देखने के लिए कलेक्टर रौशनकुमार सिंह गुरुवार को भ्रमण पर निकले। रामघाट से शुरू हुए उनके भ्रमण में निगम सभापति कलावती यादव, नरेश शर्मा एसपी प्रदीप शर्मा, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा, यूडीए सीईओ संदीप सोनी, एएसपी शहर आलोक शर्मा, जल संसाधन के साथ पीएचई अफसरों की टीम थी। कलेक्टर ने परिक्रमा पथ पर सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों से कहा कि जहां-जहां निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन जगहों पर परिक्रमा के दौरान सावधानी से चलने के बोर्ड लगाएं, काम बंद रखवाएं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें