Advertisement

विवाद के बाद पति ने खाया जहर

कमरे की पसंद पर ‘तकरार’ बनी जान की दुश्मन, मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजापति नगर में पति-पत्नी के बीच नए मकान को लेकर हुआ मामूली विवाद एक बड़ी त्रासदी में बदल गया। कमरे की पसंद को लेकर हुई कहासुनी से आहत होकर 35 वर्षीय मशीन ऑपरेटर ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस आत्मघाती कदम ने 2 साल की मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया छीन लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक नीतेश (35) पीथमपुर की एक निजी कंपनी में मशीन ऑपरेटर था। कंपनी के शिफ्ट होने के कारण नितेश पीथमपुर के पास ही नया कमरा तलाश रहा था। नीतेश ने एक कमरा पसंद किया था, जबकि उसकी पत्नी नंदनी को दूसरी जगह पसंद थी। मंगलवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से और आवेश में आकर नीतेश ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।

Advertisement

तबीयत बिगड़ते देख पत्नी नंदनी और रिश्तेदार उसे तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद नितेश की जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना मिलने पर द्वारकापुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दुखों का पहाड़: अनाथ होकर बढ़ा था नीतेश
नीतेश की कहानी बेहद मार्मिक है। उसके माता-पिता का निधन बचपन में ही हो गया था और रिश्तेदारों ने ही उसे पाल-पोसकर बड़ा किया था। अब उसकी मौत के बाद पत्नी और 2 साल की बेटी बेसहारा हो गई हैं। पुलिस फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है कि क्या आत्महत्या के पीछे कोई और भी कारण था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें