Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के सामने पकड़े कान, कटा चालान

चलती कार पर लेटकर स्टंट

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कार की छत पर लेटकर मस्ती करना दो युवकों को भारी पड़ गया। पीछे कार से आ रह एक शख्स ने नियमों की धज्जियां उड़ाते इन कार सवार युवकों का ना सिर्फ वीडियो बनाया और उसे वायरल भी कर दिया। मामले पुलिस के संज्ञान में आया तो उन्हें तुरंत एक्शन लेते हुए नंबर के आधार पर कार को ट्रेस किया और दोनों युवकों को यातायात थाने बुलाकर ना सिर्फ चालान काटा बल्कि उनके कान पकड़कर माफी भी मंगवाई। युवकों ने वादा किया कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेंगे।

दरअसल, वायरल वीडियो ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे। जरा सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकती थी। इसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार क्र. एमपी 13 सीई 0723 को ट्रेस कर संबंधित युवकों की पहचान की गई। इसमें हेमेंद्र पिता विजय सिंह पाटीदार निवासी आजाद नगर कार की छत पर लेटा हुआ था और अथर्व पिता नितेश पाटीदार निवासी पाश्र्वनाथ सिटी कार ड्राइव कर रहा था। दोनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 3 हजार रुपए का चालान काटा गया। और भविष्य में इस तरह का स्टंट नहीं करने की समझाइश दी।

Advertisement

हम भी नहीं करेंगे आप भी ना करें
पुलिस ने दोनों युवकों कान पकड़कर माफी मांगते हुए वीडियो जारी किया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि उनसे गलती हुई लेकिन भविष्य में वह ऐसा कोई नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कोई अन्य भी इस तरह के स्टंट को ना दोहराए।

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें