शेयर बाजार में 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में आज यानी 19 मार्च को 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 2497 अंक (3.26%) गिरकर 74,207 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 776 अंक (3.26%) की गिरावट रही, यह 23,002 पर आ गया है। बैंकिंग-ऑटो शेयर्स में आज सबसे ज्यादा बिकवाली रही। इससे पहले 4 जून 2024 को सेंसेक्स 5.74% गिरा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है।HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने बुधवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस वजह से आज इसके शेयर में 5.11% की गिरावट रही। ये 43 रुपए गिरकर 800 रुपए पर आ गया है।
चक्रवर्ती ने बैंक के कामकाज के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए हैं। अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए लिखा- “पिछले दो साल के दौरान मैंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाओं और तौर-तरीकों को देखा है, जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता से मेल नहीं खाते।चक्रवर्ती के जाने के बाद रिजर्व बैंक की मंजूरी से केकी मिस्त्री को 19 मार्च 2026 से तीन महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। केकी मिस्त्री फिलहाल बैंक के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे।
निवेशकों की वेल्थ एक दिन में 13 लाख करोड़ रुपए घटी
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन कल के 439 लाख करोड़ रुपए से घटकर आज 426 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। यानी सिर्फ एक दिन में निवेशकों की वेल्थ में 13 लाख करोड़ रुपए की कमी दर्ज की गई है।









