Popup Image
Advertisement

सिंहस्थ से पहले उज्जैन-फतेहाबाद रेललाइन के दोहरीकरण की मांग

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ से पहले उज्जैन-फतेहाबाद रेल लाइन के दोहरीकरण का मुद्दा पश्चिम रेलवे के जीएम रामाश्रय पांडे के साथ मीटिंग में उठा। रतलाम डिवीजन के क्षेत्र में आने वाले सांसद और उनके प्रतिनिधियों ने यह मांग रखी थी।

Advertisement

दरअसल जीएम रतलाम में सांसद और उनके प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मीटिंग में सबसे ज्यादा जोर सिंहस्थ के आयोजन पर रहा। सभी सांसदों ने कहा कि सिंहस्थ बड़ा आयोजन है और इसकी व्यवस्था राज्य सरकार अपने स्तर पर कर रही है। इसमें श्रद्धालुओं को लाने ले जाने में रेलवे की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। ऐसे में सारे पहलुओं पर गौर करते हुए अच्छी प्लानिंग की जरूरत होगी।

यह मुद्दे सामने आए
1- उज्जैन फतेहाबाद ट्रैक का दोहरीकरण सिंहस्थ से पहले हो।

Advertisement

2- रतलाम-फतेहाबाद और इंदौर रूट को और व्यवस्थित करना।

3- डॉ. आंबेडकर नगर- ओंकारेश्वर रेल प्रोजेक्ट सिंहस्थ से पहले हो।

Advertisement

4- इंदौर- दाहोद रेललाइन के काम की स्पीड बढ़ाई जाए।

5- इंदौर एवं उज्जैन से नई ट्रेनों के संचालन पर चर्चा हुई।

जीएम और उनकी टीम ने सुझाव को एकत्र कर लिया है। इस पर सुविधानुसार काम होगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें