सीएम ने मुख्यमंत्री निवास पर खेली होली

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरे और समाज में सद्भाव-सकारात्मकता और एकता का रंग सदा चटक रहे यही कामना है। सीएम डॉ. यादव ने होली पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे नागरिकों के साथ मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया ओर संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
Advertisement










