सूरीनाम के राष्ट्रपति ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

By AV NEWS

महाकाल की भस्मआरती में 15 से अधिक एनआरआई शामिल…

उज्जैन।इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए मेहमानों का इंदौर आगमन आगमन शनिवार को और तेज हो गया। वहीं प्रवासी भारतीय (एनआईआर) महाकाल लोक के भ्रमण और भगवान महाकाल की भस्मआरती और पूजन के लिए आने लगे है। रविवार को तड़के करीब १५० से अधिक एनआईआर महाकाल की भस्मआरती में शामिल हुए।

वहीं सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और उनकी पत्नी मेलिशा के संतोखी ने भगवान महाकाल के पूजन दर्शन किए। अतिथि देवो भव: की पंरपरा को निभाते हुए कलेक्टर आशीषसिंह और एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने राष्ट्रपति की अगवान कर स्वागत किया। इसके पहले शनिवार को म्यांमार से आया 12 लोगों का दल इंदौर एयरपोर्ट से निकलने के बाद सीधे महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आया। यहां पर स्थानीय प्रशासन ने उनके दर्शन की विशेष व्यवस्था कराई। प्रवासियों ने कहा महाकाल दर्शन से असीम आनंद मिला। इंदौर आ रहे प्रवासी भारतीयों के स्वागत के लिए उज्जैन भी तैयार है।

भस्मारती में शामिल हुए: इंदौर में हो रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए उज्जैन में भी विशेष तैयारी की गई है। प्रवासी भारतीयों का उज्जैन आगमन शुरू हो गया है।

आज सुबह बाबा महाकाल की भस्मारती में प्रवासी भारतीय अतिथि शामिल हुए। प्रवासी भारतीयों में यूएई, जिम्ब्बावे, कतर, तंजानिया, मलेशिया सहित कई देशों के अतिथि शामिल

Share This Article