Popup Image
Advertisement

सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

बुधवार 20 मई को शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 100 अंक की बढ़त लेकर 75,200 के स्तर पर टिका हुआ है वहीं निफ्टी भी 50 अंक चढ़कर 23,650 पर पहुंच गया है। हालांकि ऑटो, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में आज दबाव बना हुआ है और इनमें सबसे ज्यादा बिकवाली देखी जा रही है।

Advertisement

रुपए में फिर आई गिरावट

मुद्रा बाजार में भारतीय रुपए की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉलर के सामने रुपया 33 पैसे और लुढ़ककर 96.89 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। पिछले कई कारोबारी सत्रों से रुपए में लगातार कमजोरी का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

मंगलवार 19 मई को बाजार बंद होने तक सेंसेक्स 114 अंक टूटकर 75,201 पर आ गया था। निफ्टी भी 32 अंक फिसलकर 23,618 पर बंद हुआ। उस दिन बैंकिंग, FMCG और मेटल शेयरों में जमकर बिकवाली हुई जबकि IT, रियल्टी और मीडिया सेक्टर के शेयरों में खरीदारों की अच्छी दिलचस्पी देखने को मिली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें