Popup Image
Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा को पति जहीर ने दी मेलोडी टॉफी, एक्ट्रेस ने गुस्से में यूं फेंकी- वीडियो हुआ वायरल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक बार फिर अपने मजेदार वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हल्के-फुल्के और प्यारे वीडियो साझा करते रहते हैं, जिन्हें प्रशंसक भी खूब पसंद करते हैं। इस बार भी दोनों का नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

वीडियो में सोनाक्षी एक कुर्सी पर बैठी नजर आती हैं। तभी पीछे से जहीर इकबाल आते हैं और उनसे पूछते हैं कि क्या वह जानती हैं कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं। इस पर सोनाक्षी मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं कि उन्हें नहीं पता। इसके बाद जहीर उनके सामने मेलोडी टॉफी रखते हुए कहते हैं, “मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ।”

दोनों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। प्रशंसक इस वीडियो को बेहद क्यूट बता रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। उस वीडियो में मेलोनी बताती नजर आई थीं कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए गिफ्ट लाए हैं। इसके बाद दोनों मेलोडी टॉफी दिखाते हुए मुस्कुराते नजर आए थे। उसी के बाद से सोशल मीडिया पर मेलोडी टॉफी को लेकर कई मजेदार वीडियो और मीम्स वायरल हो रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर का यह वीडियो भी उसी ट्रेंड से जुड़ा माना जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें