Popup Image
Advertisement

होर्मुज स्ट्रेट से किसी के भी जहाज जाने नहीं देंगे : ईरान

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर ने कहा कि अगर ईरान के जहाज होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजर पाए, तो किसी और देश के जहाजों को भी वहां से गुजरने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने अमेरिका की ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई नाकेबंदी को गलत और लापरवाह फैसला बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा है।

Advertisement

गालिबाफ ने चेतावनी दी कि होर्मुज में माइन-क्लियरिंग जैसी किसी भी कार्रवाई को सीजफायर का उल्लंघन माना जाएगा और इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन इसे कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ईरान की ब्लैकमेलिंग नहीं मानेगा।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दबाव बना रहा है, लेकिन अमेरिका नहीं झुकेगा। ट्रम्प ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और हालात पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक ईरान के साथ समझौता पूरी तरह नहीं होता, तब तक उसके बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहेगी।

Advertisement

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद किया

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया है। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड नौसेना ने कहा कि जब तक अमेरिका उसकी नाकेबंदी नहीं हटाता, तब तक यह अहम समुद्री रास्ता बंद रहेगा। इससे पहले ईरान नेजहाजों को फीस और अनुमति के साथ गुजरने की इजाजत दी थी, लेकिन अब उसने सख्त रुख अपनाते हुए इसे पूरी तरह बंद कर दिया है।

Advertisement

भारतीय जहाजों पर कल की थी फायरिंग

कल होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर गोलीबारी हुई थी। इसमें एक तेल जहाज भी था। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड की दो गनबोट्स टैंकर्स के पास आईं और बिना रेडियो चेतावनी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों भारतीय जहाज होर्मुज पार किए बिना लौट गए। जहाज और उसके क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। एक भारतीय जहाज लगभग 20 लाख बैरल इराकी तेल लेकर जा रहा था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें