अयोध्या में 22 लाख दीए जलाने का रिकॉर्ड बना

अयोध्या राममय है। 11 नवंबर (शनिवार) को 7वें दीपोत्सव पर सरयू नदी के किनारे 51 घाटों पर 24 लाख दीप जलाए गए। 22 लाख 23 हजार दीप जलाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। होलोग्राफिक लाइट के जरिए महर्षि वाल्मीकि की राम की कथा सुनाई गई। लेजर शो के बाद 23 मिनट आतिशबाजी की गई। 84 लाख रुपए की कीमत के ग्रीन पटाखे जलाए गए।
Advertisement
Advertisement









