Popup Image
Advertisement

आज का राशिफल (11 दिसंबर 2023 )

मेष : जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेगी। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। धार्मिक यात्रा संभावित। शुभांक-२-४-६

Advertisement

वृषभ: यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेलमिलाप से कार्य बनाने की कोशिश लाभ देगी। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आएगी। कुछ आर्थिक चिंताएं भी कम होंगी। शुभांक-३-४-५

मिथुन:  बढ़ते घाटे से कुछ राहत मिलने लगेगी। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-२-४-५

Advertisement

कर्क:  शत्रुभय, चिंता, संतान का कष्ट, अपव्यय बनेंगे। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। पदोन्नति की भी संभावना है। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। शुभांक-४-६-७

सिंह:  महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। किसी भी काम को टालें नहीं। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। कामकाम में आ रही बाधा दूर होगी। समाज में मान बढ़ेगा। शुभांक-४-६-८

Advertisement

कन्या: शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। प्रयास करना लाभप्रद होगा। कोई धार्मिक यात्रा करेंगे। शुभांक-२-५-७

तुला: सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिनभर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां आज पैदा होगी। अवसर का लाभ मिल सकता है। शुभांक-३-५-७

वृश्चिक: कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच आमोद-प्रमोद का दिन होगा। यात्रा भी संभावित रहेगी। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। सज्जनों का साथ रहेगा। शुभांक-२-४-६

धनु:  प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। किसी प्रिय से मुलाकात हो सकती है। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। मनोरथ सिद्धि के योग हैं। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही रहेगा। शुभांक-४-६-८

मकर: कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। सुख आनदं कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-६-७-९

कुंभ:  दिनभर का माहौल आडंबरपूर्ण और व्ययकारी होगा। वरिष्ठ लोगों से कहासुनी वातावरण में पैदा होगी। संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। कुछ कार्यक्रम बदलने होंगे। शुभांक-३-५-७

मीन: व्यावसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। अधिकारी वर्ग से निकटता बढ़ेगी। पदोन्नति के अवसर भी मिल सकेंगे। शुभांक-२-४-६

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें