Advertisement

आज 49 सांसद सस्पेंड,अब तक विपक्ष के 141 सांसद निलंबित

TMC सांसद ने राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की

 

Advertisement

संसद के शीतकालीन सत्र के 12वें दिन यानी मंगलवार को विपक्ष ने सांसदों के निलंबन को लेकर दोनों सदनों में हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने संदन के अंदर से लेकर सदन के गेट और परिसर में नारेबाजी की।

लोकसभा और राज्यभा की कार्यवाही सुबह से 3 बार स्थगित की गई। इसके बाद लोकसभा से विपक्ष के 49 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इस तरह अब कुल 141 सांसद सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। यही नहीं, लोकसभा की प्रश्नसूची से 27 सवाल भी हटा दिए गए हैं। ये सवाल निलंबित सांसदों की तरफ से पूछे गए थे।

Advertisement

निलंबित टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने संसद के गेट पर सुबह राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की। इस दौरान, राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेता मौजूद थे। कई सांसद वीडियो बनाते नजर आए

18 दिसंबर तक 92 सांसद निलंबित किए गए थे

Advertisement

शीतकालीन सत्र में 18 दिसंबर तक 92 सांसद निलंबित किए जा चुके थे। लोकसभा से 33, जबकि राज्यसभा से 45 विपक्षी सांसदों को सस्पेंड किया गया। इससे पहले इसी मुद्दे को लेकर हुए हंगामे के बाद 14 दिसंबर को 14 सांसदों (13 लोकसभा और एक राज्यसभा) को सस्पेंड किया गया था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें