Popup Image
Advertisement

आवारा श्वान घर में सो रही बच्ची को मुंह में दबाकर भागा

जबलपुर। पाटन के ग्राम आगासौद गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर के सामने खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची पर आवारा श्वान ने हमला कर दिया। मां ने जब बच्ची को बचाने की कोशिश की तो श्वान अंदर घुस गया और अंदर सो रही 6 माह की मासूम को मुंह में दबाकर भागा। उसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया, दोनों बच्चियां गंभीर है उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

प्राथमिक उपचार के बाद पाटन अस्पताल से बच्चियों को मेडिकल रेफर किया गया है। लेकिन परिजनों ने बच्चियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आगासोद निवासी नरेश व उसकी पत्नी सुलोचना भवेदी दो मजदूरी करते हैं। दो दिन पहले पति काम से बाहर गए थे, घर पर सुलोचना दो बच्चियों के साथ थी। गांव में ही एक किसान ने खेत में बना मकान उन्हें रहने को दिया था। सुलोचना घर के अंदर काम कर रही थी, बाहर तीन साल की प्राची खेल रही थी, तभी एक अवारा श्वान ने बच्ची पर हमला किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें