Popup Image

जबलपुर में हॉक फोर्स के जवान पर चाकू से हमला

6800 रुपए लूटे; चार बदमाशों ने रास्ते में घेरकर पीटा

Advertisement

जबलपुर। मध्यप्रदेश के बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात हॉक फोर्स के एक आरक्षक पर जबलपुर में दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया गया। छुट्टी पर घर आए जवान को मोहनिया गांव के पास चार बदमाशों ने घेरकर मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसकी जेब में रखे 6,800 रुपए लूटकर फरार हो गए। घायल आरक्षक की शिकायत पर रांझी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दोस्त की मौत के बाद घर जा रहा था आरक्षक

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बालाघाट हॉक फोर्स में पदस्थ आरक्षक कुलदीप रावत इन दिनों छुट्टी लेकर जबलपुर आया हुआ है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे वह अपने दोस्त की मौत के बाद उसके घर बैठने जा रहा था। इसी दौरान मोहनिया शराब दुकान के पास वह रुका था।तभी इंद्रजीत नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और कुलदीप से 20 रुपए मांगने लगा। आरक्षक ने रुपए देने से इनकार किया तो विवाद शुरू हो गया।

रुपए देने से मना किया तो चाकू से किया हमला

Advertisement

आरक्षक के मुताबिक, रुपए देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान इंद्रजीत ने चाकू निकालकर उसके हाथ पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में कुलदीप घायल हो गया।

मारपीट के दौरान जेब से निकाले 6800 रुपए

आरोप है कि बदमाशों ने आरक्षक के साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखे 6,800 रुपए भी लूट लिए। वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल जवान किसी तरह रांझी थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी

हॉक फोर्स के जवान पर दिनदहाड़े हुए हमले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। रांझी थाना पुलिस ने आरक्षक की शिकायत के आधार पर मारपीट, चाकूबाजी और लूट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें