Advertisement

इंदौर: कांग्रेस ने इस वार्ड से तीसरी बार बदला टिकट

इंदौर। बी-फार्म दाखिल करने का बुधवार दोपहर दो बजे तक आखिरी समय है। अंतिम मौके पर भी कांग्रेस के पार्षद टिकटों में फेरबदल हो रहा है।

Advertisement

इंदौर की विधानसभा चार के वार्ड 85 से कांग्रेस ने अपना टिकट तीसरी बार बदल दिया है। इस वार्ड से एक बार फिर रविकांत मिश्रा का टिकट काटकर सचिन चौहान को टिकट दे दिया गया है। महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला का अड़ना इसकी वजह मानी जा रही है।

कांग्रेस ने 17 जून को वार्ड 85 से सचिन चौहान को टिकट दिया था। सचिन पिछले चुनाव में भी इस वार्ड से कांग्रेस के टिकट पर पराजित हो चुके हैं।

Advertisement

कांग्रेस के टिकट देने के बाद बीते दिनों क्षेत्र में हुई एक भजन संध्या का मुद्दा भोपाल तक पहुंचा। दरअसल चौहान ने भजन संध्या में महिला गायिका से ही विवाद कर लिया था।

थाने तक शिकायत पहुंची लेकिन बाद में बाहर ही समझौता कर मामले को निपटा दिया गया। छवि को लेकर सवाल उठे तो 18 जून को कांग्रेस ने टिकट बदल कर क्षेत्र के पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्कूल चलाने वाले रविकांत मिश्रा को टिकट दे दिया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें