Popup Image
Advertisement

इंदौर को अनलॉक करने की तैयारी शुरू,22 गाड़ियों से किया सैनिटाइज

एक महीने से भी ज्यादा समय से लॉक इंदौर को अब अनलॉक करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शुरुआत साेमवार को चोइथराम मंडी से हुई। कलेक्टर की उपस्थिति में चोइथराम सब्जी एवं फल मंडी का युद्ध स्तरीय सैनिटाइजेशन किया गया। निगम के 22 वाहनों से 360 डिग्री एंगल से सैनिटाइजर उड़ाया। करीब एक घंटे तक यहां मंडी के कोने-कोने को सैनिटाइज किया गया। सिंगापुर और ज्ञानशिला कॉलोनी में केस राेजाना मिल रहे हैं। यहां की लापरवाही पर कलेक्टर ने सख्ती के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जो नियम नहीं मान रहे हैं उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा।बता दें कि कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि 1 जून से लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। पहले किराना फिर धीरे-धीरे अन्य संस्थाओं को खोलने की अनुमति दी जाएगी।

Advertisement

अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। सोमवार सुबह कलेक्टर मनीष सिंह, एसडीएम की उपस्थिति में चोइथराम सब्जी एवं फल मंडी में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। कोरोना संक्रमण शहर से जल्द खत्म हो इसी कोशिश में लगे कलेक्टर सुबह 7:30 बजे चोइथराम मंडी पहुंचे थे।

यहां पर मंडी के सभी क्षेत्रों में 22 वाहनों के जरिए 360 डिग्री एंगल से 10 ट्रैक्टर, 6 बड़ी प्रेशर मशीन, दो जेट प्रेशर मशीन 4 जेट टैंकर से सैनिटाइजेशन का काम पूरा किया गया। कलेक्टर यहां से निपानिया क्षेत्र पहुंचे और काेरोना संक्रमित परिवारों से मिले.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें