Popup Image
Advertisement

रील की चमक में 10 लाख का चूना : मैनेजर से डिक्की में रखवाई गड्डियां… हुई फुर्र

डीआरपी लाइन एसबीआई के बाहर बिछाया जाल, बातों में उलझाकर घर ले गई शातिर युवती

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। लाखों की नकदी के साथ सोशल मीडिया पर चमकने का झांसा देकर एक युवती ने सर्राफा के मैनेजर को दिनदहाड़े कंगाल कर दिया। सांवरवाला ज्वैलर्स का मैनेजर शोरूम के 10 लाख रुपए बैंक में जमा कराने निकला था, लेकिन रास्ते में मिली पुरानी पहचान ने ऐसा रंग दिखाया कि नोटों के बंडल सहित एक्टिवा ही हवा हो गई। एमजी रोड पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मैनेजर अंकित उपाध्याय शोरूम का 10 लाख रुपए का कलेक्शन लेकर मोपेड से एसबीआई की मुख्य शाखा जा रहा था। डीआरपी लाइन के पास बैंक गेट पर उसे पुरानी परिचित आयुषी बागदे उर्फ आयुषी वर्मा मिल गई। आयुषी ने उसे रोककर कहा कि वह अक्सर इतनी बड़ी रकम लेकर निकलता है,

Advertisement

आज उसे नोटों के साथ इंस्टाग्राम रील और फोटो खिंचवाने हैं। अंकित के मना करने पर युवती ने कसम देकर इमोशनल ड्रामा शुरू कर दिया और जिद करके उसे स्नेहलतागंज स्थित अपने घर के पास ले गई। वहां पहुंचते ही उसने रील के बहाने भरोसा दिलाते हुए पूरी रकम अपनी एक्टिवा की डिक्की में रखवाई और पलक झपकते ही गाड़ी दौड़ाकर रफूचक्कर हो गई। जब तक अंकित कुछ समझ पाता, युवती आंखों से ओझल हो चुकी थी।

गायब हुई तो उड़े होश, मालिक को बताई करतूत

Advertisement

काफी देर इंतजार के बाद भी जब आयुषी वापस नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी बंद आने लगा, तब जाकर मैनेजर के पैरों तले जमीन खिसकी और ठगी का अहसास हुआ। घबराए अंकित ने बिना देर किए शोरूम संचालक को फोन घनघनाया और अपने साथ हुए पूरे धोखे की दास्तान बयां की। आनन-फानन में फरियादी को लेकर संचालक एमजी रोड थाने पहुंचे, जहां थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने शातिर युवती की कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस करना शुरू कर दिया है, साथ ही उसके संभावित ठिकानों पर दबिश के लिए क्राइम ब्रांच और थाने की टीमें रवाना कर दी गई हैं।

रंगदारी के लिए धमकाने वाले आरोपी पर प्रकरण

उज्जैन। रंगदारी के प्रतिमाह दो हजार रुपए देने के लिए आरोपी ने एमआर 5 पर युवक को चाकू से धमकाया। पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर चिमनगंज थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्रेटर रतन एवेन्यू निवासी 38 वर्षीय पवन पिता राधाकिशन विश्वकर्मा को चाकू से धमकाते हुए दो हजार रुपए प्रतिमाह रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धौंस देने वाले आरोपी अवधेश प्रताप उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें