Popup Image
Advertisement

इंदौर में कपड़े के शाेरूम में लगी भीषण आग

इंदौर:जंजीर वाला चौराहा स्थित कालान्या शोरूम में शुक्रवार शाम को आग भभक गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पहली मंजिल धू-धूकर जल उठा। कपड़ा भरा होने से आग काफी तेजी से फैली। तेजी से धुआं उठता देख यहां पर काम करने वाले पांच कर्मचारी छत पर भागे।

Advertisement

मौके पर पहुंची फायर टीम ने फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू किया और मास्क पहनाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें तीन युवती और दो युवक थे। प्रारंभिक जानकारी अनुसार आग एसी में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी थी।दो टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें