Advertisement

इंदौर में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

इंदौर। रावजी बाजार और देवगुराड़िया थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो युवकों की जान ले ली। टक्कर मारने वाले एक वाहन की जानकारी तक नहीं मिल पाई है।पहली घटना बुधवार रात देवगुराड़िया की है। गरोठ बंजारी निवासी विनोद बंजारा को डंपर ने टक्कर मार दी। वह कंबल बेचता था। गुरुवार सुबह उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विनोद व्यापार के सिलसिले में इंदौर आया था। पुलिस टक्कर मारने वाले डंपर की तलाश कर रही है।

 

Advertisement

वहीं, दूसरी घटना गुरुवार सुबह रावजी बाजार क्षेत्र में लोहा मंडी के पास हुई है। अज्ञात वाहन की टक्कर से खातेगांव निवासी शिवम की मौत हो गई। बाइक पर साथी कौशिक भी बैठा हुआ था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसका एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिवार को जानकारी दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें