Advertisement

इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस में जगह नहीं, स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। इंदौर से कोलकाता (हावड़ा) जाने वाले रेल यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस में सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग चल रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

आलम यह है कि स्लीपर क्लास में वेटिंग का आंकड़ा 100 के पार जा रहा है, वहीं एसी कोच में 70 से अधिक वेटिंग होने के कारण कई बार रिग्रेट (बुकिंग बंद) की स्थिति बन रही है। यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए अब इस रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग एक बार फिर जोर पकडऩे लगी है।

इन रूटों पर राहत, हावड़ा को इंतजार

Advertisement

रेलवे वर्तमान में पटना, पुणे और मुंबई जैसे प्रमुख रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। अप्रैल माह से श्रीगंगानगर के लिए भी स्पेशल ट्रेन प्रस्तावित है। आंकड़ों के मुताबिक, स्पेशल ट्रेनें चलने से नियमित ट्रेनों पर करीब 40 प्रतिशत तक दबाव कम हुआ है। हालांकि, हावड़ा रूट के लिए अब तक किसी नई इनकी घोषणा न होने से यात्रियों में निराशा है।

यहां स्पेशल ट्रेनों का हाल

Advertisement

इंदौर-मुंबई : जुलाई 2025 से संचालित तेजस एक्सप्रेस के अब तक छह बार फेरे बढ़ाए जा चुके हैं, जिससे मुंबई जाने वालों को बड़ी राहत मिली है।

इंदौर-पटना: होली के अवसर पर शुरू की गई यह ट्रेन पिछले एक साल में अधिकांश समय पटरी पर रही है।

इंदौर-खडक़ी (पुणे): पुणे जाने वाले यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन वरदान साबित हो रही है।

मांग के अनुसार निर्णय लेंगे

हावड़ा एक्सप्रेस में लगातार यात्रियों का दबाव बना हुआ है। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों पर भी विचार किया जा रहा है।-मुकेश कुमार रेल मंडल प्रवक्ता

Related Articles

Write a review