Advertisement

उज्जैनवासियों के लिए खुश खबर..सबसे पहले अक्षरविश्व – avnews पर

कोरोना वैक्सीन के 40 हजार डोज आए…कल से शुरू होगा वैक्सीनेशन

Advertisement

कार्यक्रम जारी करेंगे सीएमएचओ

उज्जैन। शहरवासियों के लिए खुशखबर है। शहर में आज शाम को 40 हजार वैक्सीन डोज आ गए हैं। कल से कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए सीएमएचओ कार्यालय रात तक या कल सुबह नया कार्यक्रम जारी करेंगे।

Advertisement

जिसमें उल्लेख होगा कि वैक्सीनेशन के सेंटर कहां कहां बनाए जा रहे हैं और 31 मार्च,21 तक वैक्सीनेशन किसप्रकार से सम्पन्न होगा। ज्ञात रहे केंद्र सरकार के निर्देश पर 1 अप्रेल से 45 वर्ष या उससे अधिक आयुवाले लोगों को बगैर चिकित्सकीय प्रमाण पत्र के वैक्सीन लगाने के आदेश जारी हो चुके हैं। चंूकि यह आदेश 1 अप्रेल से लागू होगा,ऐसी स्थिति में सीएमएचओ डॉ.महावीर खण्डेलवाल के अनुसार 31 मार्च तक के लिए कलेक्टर से निर्देश मांगे हैं। कल सुबह तक स्थिति साफ हो जाएगी।

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें