महाकाल मंदिर में बिछड़ी बुजुर्ग महिला परिजन से मिलवाया

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। रविवार को महाकाल मंदिर से परिवार से बिछड़ी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पुलिस ने उनके परिवार से मिला दिया। बुजुर्ग महिला सुखसागर बाई ठकरेले अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ बालाघाट से दर्शन के लिए उज्जैन आई थीं। रविवार को मंदिर में वह दर्शन के बाद पानी पीने गई और इसी दौरान परिवार से बिछड़ गईं।

Advertisement
मंदिर के लोग उन्हें महाकाल थाने ले आए। एएसआई चंद्रभान सिंह ने टीम को बुजुर्ग के परिजनों की तलाश में लगाया। महिला के फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किए।
आसपास के प्रमुख मंदिरों में जानकारी दी। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद परिजन महिला को तलाशते हुए भारत माता मंदिर के पास पुलिस को मिल गए। परिवार से मिलकर बुजुर्ग महिला की जान में जान आई।
Advertisement









