Advertisement

बड़ा गणेश से झालरिया मठ तक बनेगा सुंदर फोरलेन

न इलेक्ट्रिक तार दिखेंगे न नाली, पत्थरों पर दिखेगी धार्मिक नगरी की पहचान

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। सिंहस्थ 2028 में इस बार महाकाल मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं को सुंदर फोरलेन पर आवागमन का सुखद अनुभव होगा। महाकाल मंदिर के पास बड़ा गणेश मंदिर से हरसिद्धि मंदिर होते हुए झालरिया मठ तक रोड फोरलेन होगा और इस पर न इलेक्ट्रिक पोल के तार दिखाई देंगे न नाली दिखाई देगी। सभी अंडरग्राउंड होंगे और इसे खूबसूरत बनाया जाएगा।

इसे बनाने के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण ने 19.28 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया है, टेंडर खुलने के बाद निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा। टेंडर स्वीकृत होने के बाद फोरलेन का काम शुरू किया जा सकेगा। 1.2 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन पर 19 करोड़ रुपए का खर्च इसलिए आएगा, क्योंकि इसकी ड्रेनेज अंडरग्राउंड की जाएगी और इलेक्टिक लाइनें भी अंडरग्राउंड होंगी।

Advertisement

महाकाल मंदिर के पास पत्थरों से इसे आकर्षक बनाया जाएगा और जगह उपलब्ध होने लैंडस्केपिंग कर ग्रीनरी से सुंदर बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना में महाकाल मंदिर के सामने महाराजवाड़ा तक फोरलेन बनाया जा रहा है। इसके बाद यूडीए इस रोड को चौड़ा करेगा।

बड़ा गणेश तक शेडेड कॉरिडोर बनेगा!

Advertisement

सूत्रों के अनुसार महाराजवाड़ा से बड़ा गणेश मंदिर तक फोरलेन के लिए अलग से टेंडर जारी करने की तैयारी चल रही है। इस हिस्से में दर्शनार्थियों के लिए शेडेड कॉरिडोर बनाया जाएगा ताकि श्रद्धालु इससे होकर महाकाल मंदिर तक पहुंच सकें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें