Advertisement

उज्जैन के स्पा सेंटरो में छापा, आपत्तिजनक सामग्री मिली

उज्जैन के थाना माधव नगर क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित हो रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया जिसमें स्पा सेंटर में आपत्तिजनक सामान के साथ कई महिला व पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पूरी जानकारी सीएसपी विनोद कुमार मीणा ने देते हुए बताया कि ।

Advertisement

माधव नगर थाना पुलिस ने शहर के सात स्पा सेंटर पर रेड की। तीन में सेक्स रैकेट पकड़ा गया। फ्रीगंज क्षेत्र के तीन स्पा सेंटर पर आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस ने स्पा सेंटर से 21 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है।

माधवनगर थाना क्षेत्र के कुल 7 स्पा पर की गई साथ ही फ्रीगंज के C21 मॉल और दो स्पा डिवाइन वैली में चेक किए गए। आजाद नगर स्थित मून थाई स्पा, टावर चौराहा स्थित रिलैक्स प्वाइंट स्पा और फ्रीगंज स्थित आर बी जोन के सामने ऑसम स्पा से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री और गर्भपात की गोलियां मिली।

Advertisement

अभी तक कुल 20 लोग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें महिला पुरुष शामिल हे फिलहाल पुलिस सभी आरोपियो को थाने लेकर आई है।

जहा आरोपियो से पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटरों से हिरासत में ली गई युवतियां असम-मिजोरम, मनीपुर की रहने वाली हैं। इन्हें स्पा सेंटर संचालकों ने कई महीने पहले यहां बुलाया था। सभी शहर में किराए के मकान रह रही हैं। युवतियों से पूछताछ कर स्पा सेंटर के खेल का सच पता किया जा रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सभी अपना मुंह छुपा रही। वहीं पुलिस के सवालों का ठीक से जवाब भी नहीं दे रही थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें