उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का इस्तीफा

By AV NEWS

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। 20 साल पहले बने उत्तराखंड के इतिहास में वे सबसे कम 115 दिन ही मुख्यमंत्री रह पाए।

2002 में भगत सिंह कोश्यारी 123 दिन CM रहे थे।इस्तीफे के बाद रावत ने कहा कि संवैधानिक संकट की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने मौका देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आलाकमान के कहने पर मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने बताया कि अगला मुख्यमंत्री कोई विधायक ही होगी। शनिवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।

Share This Article