Popup Image

ज्यादा शक्कर और तेल वाली खाने पीने की चीजों पर लगेगी चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने एफएसएसएआई को दिया आदेश

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि ज्यादा चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट वाले पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स पर चेतावनी का लेबल लगाया जाएगा। पैकेट के फ्रंट पर षटकोण लाल निशान के साथ चेतावनी भी लिखी होगी। एफएसएसएआई ने इसी साल अगस्त में यह प्रस्ताव दिया था, जिस पर गुरुवार को सुनवाई में जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने यह फैसला सुनाया। एक पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर डिब्बा बंद या पैकेट वाले खाने पर अनिवार्य वार्निंग लेबल लगाने की मांग की थी। इस मामले को लेकर आज सुनवाई हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया।

दो फेज में लागू करने का प्रस्ताव था

Advertisement

फेज 1 : उन प्रोडक्ट्स पर लाल लेबल लगेगा, जिनमें फैट, शुगर या साल्ट में से कोई भी ‘दो या दो से अधिकÓ चीजें तय सीमा से ज्यादा होंगी। इसमें सभी अधिक मीठी कोल्ड ड्रिंक्स भी शामिल होंगी।

फेज 2 : यह नियम उन प्रोडक्ट्स पर भी लागू हो जाएगा, जिनमें इनमें से
कोई ‘एक’ चीज भी ज्यादा मात्रा में होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें