Advertisement

एक्टर दिलीप कुमार की हालत स्थिर

मुंबई। वेटरन एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। रविवार को 98 साल के एक्टर की सेहत में और गिरावट के बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वे डॉ. जलील पारकर की निगरानी में हैं। पिछले महीने भी वे इसी हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। तब भी यही कहा जा रहा था कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। लेकिन बाद में उनकी पत्नी सायरा बानो ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि वे रुटीन चैकअप के लिए अस्पताल में एडमिट हुए थे। सभी चैकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Advertisement

पिछले साल कोरोना से दो भाइयों का इंतकाल

कोरोना के चलते पिछले साल दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों का इंतकाल हो गया। 21 अगस्त को असलम का और फिर 2 सितंबर को अहसान चल बसे। सायरा बानो और दिलीप कुमार ने 11 अक्टूबर को शादी की 54वीं सालगिरह का जश्न नहीं मनाया था।

Advertisement

पद्मभूषण, दादा साहब अवॉर्ड से सम्मानित: दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान है। उन्होंने ज्वार भाटा, अंदाज, आन, देवदास, आजाद, मुगल-ए-आजम, गंगा जमुना, क्रान्ति और सौदागर समेत 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें