Advertisement

Office Desk पर भूलकर भी न रखना चाहिए ये चीजें

वास्तुशास्त्र के अनुसार कार्यस्थल का वातावरण व्यक्ति की मानसिक स्थिति, कार्यक्षमता और करियर पर गहरा प्रभाव डालता है। ऑफिस में लंबे समय तक काम करने के कारण डेस्क पर रखी वस्तुएं सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। ऐसे में कुछ चीजों को ऑफिस टेबल से दूर रखना जरूरी माना गया है, जबकि कुछ शुभ वस्तुएं तरक्की और सफलता में सहायक मानी जाती हैं।

Advertisement

न रखें ये चीजें

1. खाने की प्लेट: ऑफिस डेस्क पर भोजन की प्लेट रखना शुभ नहीं माना जाता। इससे मानसिक एकाग्रता प्रभावित हो सकती है और निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बन सकती है।

Advertisement

2. कांटेदार पौधे: कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाले माने जाते हैं। इन्हें ऑफिस डेस्क पर रखने से तनाव और बाधाएं बढ़ सकती हैं।

3. बेकार फाइलें और तार : अनावश्यक कागज, फाइलें और उलझे हुए तार कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं। वास्तु के अनुसार अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है।

Advertisement

4. डेस्क का बीच वाला हिस्सा भरा होना: ऑफिस टेबल का मध्य भाग खाली रखना शुभ माना जाता है। यहां अधिक सामान रखने से ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है।

क्या रखना शुभ

1. कछुए की प्रतिमा: वास्तुशास्त्र में कछुए को स्थिरता, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।

2. हाथी की छोटी मूर्ति: हाथी की प्रतिमा बुद्धिमत्ता, एकाग्रता और करियर में उन्नति का प्रतीक मानी जाती है।

3. छोटे हरे पौधे: सकारात्मकता बढ़ाने वाले छोटे पौधे ऑफिस वातावरण को शांत और ऊर्जा से भरपूर बनाए रखते हैं।

4. कंप्यूटर या लैपटॉप की सही दिशा- वास्तु अनुसार कंप्यूटर या लैपटॉप को टेबल के दक्षिण दिशा वाले हिस्से में रखना शुभ माना जाता है।

जरूरी वास्तु टिप्स

ऑफिस डेस्क हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें।

 टेबल को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

एल आकार की टेबल वास्तु के अनुसार उचित नहीं मानी जाती।

बीम के नीचे बैठकर काम करने से बचना चाहिए।

ऑफिस टेबल का आकार आयताकार या वर्गाकार होना बेहतर माना गया है।

डेस्क के पीछे मजबूत दीवार होना शुभ माना जाता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार कार्यस्थल पर छोटी-छोटी बातों का असर करियर और मानसिक स्थिति पर पड़ता है। साफ-सुथरी और सकारात्मक ऊर्जा वाली ऑफिस डेस्क न केवल कार्यक्षमता बढ़ाती है बल्कि सफलता और तरक्की के अवसर भी मजबूत करती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें