Popup Image
Advertisement

कार को लापरवाही से टक्कर मारने के बाद मारपीट

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित इंदौर रोड फोरलेन पर होटल शांति पैलेस के सामने राजस्थान के झाालावाड़ से उज्जैन दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की कार को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस ने बताया राजस्थान के झालावाड के रहने वाले कमल पिता शिवलाल सोनी अपनी कार से महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे।महाकाल दर्शन के बाद जब वे वापसी के लिए जा रहे थे इसी दौरान इंदौर रोड़ फोरलेन पर होटल शांति पैलेस चौराहे पर अज्ञात कार चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए श्रद्धालु की कार को टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर वह कार से उतरा और मारपीट की। पुलसि ने एक्सीडेंट के अलावा मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें