कुत्ता मारकर खाने की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र में प्रशांति धाम के नजदीक झुग्गी बस्ती में रहने वाले 30 साल के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस युवक के खिलाफ शिकायत की गई थी कि उसने आवारा कुत्ते को पकड़कर उसे मार डाला और इसके बाद उसका मांस पकाकर खाया। हालांकि इस मामले में पुलिस को मौके से ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हंै। आरोपी युवक का नाम महेश पिता राजकुमार पारदी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
मूलत: ग्राम लखाहेड़ा का रहने वाला महेश उज्जैन में प्रशांतिधाम के सामने बनी झुग्गी बस्ती में रहता था। दो दिन पहले नागझिरी थाने में पशुपति गौ सेवा संस्थान की ओर से एक लिखित शिकायत की गई थी जिसमें बताया गया था कि हमारे पास एक वीडियो है जिसमें इस झुग्गी बस्ती के कुछ लोग कुत्ते को मारकर उसका मांस पकाकर खा रहे है।
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। झुग्गी के अधिकांश लोग यहां से चले गए है, मौके से महेश पुलिस के हाथ आया। ऐसा भी कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे यह पुष्टिहोती हो कि कुत्ते को मारा गया है अथवा उसका मांस पकाया गया है। इसके बावजूद इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर महेश के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया है।









